जिले को सोनभद्र को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर जनकपुर के पास सड़क धंस गई है। इससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पीडब्ल्यूडी सड़क की मरम्मत को लेकर लापरवाह बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं।
मझगावां-तिवारीपुर मार्ग के बीच जनकपुर के पास सड़क मार्ग के किनारों से मिट्टी खिसकने से बड़े, चौड़े, गहरे गड्ढे बन गए है। ये गड्ढे काफी हद तक सड़क के एक हिस्से को घेर चुके हैं। जल्द ही इन्हें ठीक नहीं किया गया तो ये पूरी सड़क भी बीचोंबीच धंस सकती है। लोगों को कहना है कि खतरा होने के बाद भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को इसकी जानकारी ही नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि गड्ढे हैं तो जांच करवाकर ठीक करवाए जाएंगे। कहा कि यह कटाव लगातार बढ़ता जा रहा है। धंस रही सड़क गड्ढे के चारों ओर ईंटें लगाकर संकेतक बनाए गए हैं लेकिन कई गड्ढों के आसपास ऐसा कुछ नहीं बनाया गया है। रात के समय तो ये गड्ढे बिल्कुल ही नजर नहीं आते। ऐसे में यह लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।