फूलवरिया गांव से गुरेरा फोरलेन को जोड़ने वाला लोक निर्माण विभाग का मार्ग जर्जर हो चुका है। जगह-जगह सड़क उखड़ने और गहरे गड्ढे होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क की बदहाली के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
यह मार्ग जिला मुख्यालय, चहनिया ब्लॉक और स्थानीय बाजारों तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है। टांडाकला, सोनबरसा, छपरा, उतड़ी, समुदपुर, जुड़ाहर्धन और बेला सहित दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। स्थानीय निवासी सुनील यादव ने बताया कि दिन में वाहन चालक किसी तरह गड्ढों से बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।