फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 15 गांवों को बिहार से जोड़ने वाली सड़क की होगी मरम्मत

विज्ञापन
अमड़ा घोसवा मार्ग पर पलटा टोटो। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर/इलिया। जिले के माल्दहसमेत 15 गांवों को बिहार से जोड़ने वाली करीब दो किलोमीटर की सड़क रखरखाव के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। करीब एक वर्ष पूर्व सड़क पर मरम्मत कार्य कराया गया था लेकिन कार्य मानक के अनुरूप न होने से इसकी दशा खराब हो गई है। अब पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड ने नई कार्ययोजना में सड़क को विशेष मरम्मत के लिए चयनित किया है। विभाग का दावा है कि जल्द ही सड़क पर विशेष योजना के तहत मरम्मत कार्य होगा। इलिया के माल्दह से होकर जाने वाली यह सड़क करीब 15 गांवों को बिहार से जोड़ती है।
करीब एक साल पहले सड़क पर मरम्मत कार्य कराया गया था लेकिन निर्माण के समय मानक का ध्यान न रखे जाने के कारण सड़क फिर क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जिससे हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। बरसात के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सड़क के किनारे स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी नहीं की गई है जबकि बिजली के खंभे लगाए गए हैं। सड़क पर बिछाई गिट्टियां व कोलतार गायब हो गए हैं जिससे सड़क पक्के से कच्चे में तब्दील हो गई है।

अमड़ा घोसवा मार्ग पर पलटा टोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें