फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ के नोट बदले

Fri, 11 Nov 2016 01:37 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
े इलाहाबाद बैंक पर जुटी भीड़।
विज्ञापन
बैंक खुलने के पहले दिन दस हजार लोगों ने विभिन्न शाखाओं में पांच सौ और 1000 के नोट बदले। प्रति ग्राहक चार हजार रुपये के नोट बदले जाने से कुल चार करोड़ रुपये के नोट बदले गए। हालांकि इसमें 500 और 1000 हजार के कितने नोट मिले, यह बताने में बैंक असमर्थ नजर आए। वहीं पहले दिन ग्राहकों ने अपने एकाउंट में छह से नौ करोड़ रुपये जमा किए।
विज्ञापन

सरकारी नियम के अनुसार प्रति ग्राहक चार हजार रुपये मूल्य के नोट किसी भी शाखा में लोग बदल सकते हैं। वहीं अपने एकाउंड में 1000 और 500 रुपये के असिमिति धन जमा कर सकते हैं। रद्दी में बदल चुके नोट को बदलने के लिए लोगों में आतुरता दिखी। जिले के शहरी क्षेत्र में 40 शाखाएं और ग्रामीण क्षेत्रों में 100 शाखाएं हैं। जिला अग्रणि प्रबंधक एसके पाढी के अनुसार शहरी क्षेत्रों में प्रति ब्रांच 125 ग्राहकों ने चार हजार रुपये मूल्य के नोट बदले। वहीं प्रति शाखा 70 लाख से एक करोड़ रुपये खाते में जमा हुए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सौ शाखाओं में प्रति शाखा 50 लोगों ने नोट बदले वहीं प्रत्येक शाखाओं में 35 लाख से पचास लाख रुपये जमा हुए हैं। हालांकि पहले दिन एक भी नकली नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें