क्षेत्र के करवत स्थित सनबीम स्कूूल में बुधवार को छात्रों को यातायात के नियम समझाए गए। गोष्ठी में एआरटीओ आरएस यादव ने छात्रों और स्कूल के कर्मियों को वाहन चलाते समय नियमों का ध्यान रखने को कहा।
इस अवसर पर आरएस यादव ने कहा कि जीवन सबसे मूल्यवान है। उसकी हिफ़ाजत आवश्यक है। हमारी जरा सी लापरवाही हमारी जान ले सकती है। प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटनाओं की वजह से लोगों की जान चली जाती है और लाखों लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। ऐसे में आवश्यक है कि सड़क पर चलते समय हम नियमों का पालन करें। मोबाइल वैन पर लगे प्रोजेक्टर से छात्रों को यातायात के दौरान बरती वाली लापरवाहियों को दिखाया गया। एआरटीओ आरएस यादव ने कहा कि सड़क पर चलते समय या वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग कदापि न करें। शराब पी कर एवं तेज गति से वाहन चलाना सदैव जानलेवा साबित होता है। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। इस अवसर पर विद्यालय के सेक्रेटरी यदुराज कानूडिया ने भी बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य सीके पालित ने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियों का पालन कर हम स्वयं को सुरक्षित रख सकते हैं।
ने के साथ-साथ दूसरों के लिए भी सुरक्षित बन सकते है।