फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी के बंद पड़े घर से चोरी

Mon, 29 Aug 2016 01:29 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रविनगर स्थित एक व्यवसायी के बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाया। आलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखे सोने के जेवरात और चांदी के सिक्के समेत नगदी और अन्य सामान ले उड़े। इसकी जानकारी मकान मालिक को तब हुई जब वह परिवार समेत रविवार को घर पहुंचे। पीड़ित से मिली तहरीर के आधार कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

स्टेशनरी और प्रिंटिंग का व्यवसाय करने वाले व्यवसायी मुन्ना सिंह मकान बनाकर परिवार संग मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर कालोनी में रहते हैं। मुन्ना सिंह के मुुताबिक वे गत 20 अगस्त को घर में ताला बंद कर परिवार संग देवघर गये हुए थे। बताया कि रविवार की शाम लगभग सात बजे परिवार संग वापस लौटे और घर के मुख्य द्वार का ताला खोलकर भीतर गये और जैसे ही कमरे का ताला खोलकर देखा तो परिवार के सभी लोग सन्न रह गये। बताया कि दीवान खुला होने के साथ आलमारी टूटी पड़ी थी। वहीं कमरे में रखे अन्य सामान भी बिखरे हुए थे। बाद में मिलान करने पर पता चला कि  आलमारी में रखी सोने की चेन, झुमका और पचास चांदी के सिक्के, नगदी समेत रजिस्ट्री के कागज गायब हैं। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें