नगर के जीटी रोड स्थित भीम बाबा मंदिर के समीप मंगलवार की सुबह वाणिज्य कर
विभाग द्वारा व्यापारियों की सहूलियत एवं राजस्व बढ़ोत्तरी के लिए शिविर
लगाया गया।
शिविर में व्यापारियों की समस्याएं सुनी गईं और उनका
समाधान किया गया। शिविर में दस नए व्यापारियों का पंजीयन किया गया, जबकि 25
व्यापारियों को पंजीयन के लिए चिह्नित किया गया।
शिविर में वाणिज्य कर
विभाग खंड 3 के असिस्टेंट कमिश्नर सीमा सरोज ने कहा कि वाराणसी स्थित
कार्यालय में पहुंचकर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा लगाए गए कैंप से व्यापारियों से सीधे
जुड़ने का मौक़ा मिला है।
इस दौरान 10 नए पंजीयन के साथ साथ नगर में ऐसे
कई व्यवसायी जैसे हार्डवेयर ,किराना ,रेडीमेड मिष्ठान्न की दुकान के साथ
25 दूकानदारों को पंजीयन लेने के लिए चिह्नित किया गया है।
कहा कि यदि 15
दिन के भीतर वे पंजीयन नहीं कराते हैं तो उन पर पेनाल्टी की कार्रवाई की
जायेगी। उन्होंने सभी व्यापारियों से रिटर्न भरने एवं समय से टैक्स जमा
करने की अपील की।
इस दौरान वाणिज्य कर अधिकारी चंदौली खंड 3 के राकेश
मोहन पांडेय, एनआई सी के असिस्टेंट प्रोग्रामर जौहर मुमताज व अधिवक्ता
अंशुमान उपाध्याय, विनय कुमार आदि उपस्थित रहे।