ट्रेनों की बढ़ती लेट लतीफी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है।
इसके
चलते यात्रियों को खुले प्लेटफार्मों पर और सर्कुलेटिंग एरिया में चद्दर
बिछाकर ट्रेनों का इंतजार करने को विवश होना पड़ा रहा है। सर्वाधिक
विलंबित जाने वाली ट्रेनों में डाउन की ओर जाने वाली सिक्किम महानंदा
एक्सप्रेस 24 घंटे रही।
वहीं बुधवार को अमृतसर जाने वाली अप पंजाब मेल और
दिल्ली जाने वाली अप सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस मुगलसराय होकर गंतव्य को
नहीं जाएंगी। मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण ने बताया कि अधिकांश ट्रेनें
आंरभिक स्टेशनों से ही रीशेड्यूल होकर रवाना की जा रही हैं।
मंगलवार को
डाउन की ओर जाने वाली ट्रेनों में मुंबई मेल एक घंटे, सियालदह अजमेर
एक्सप्रेस दो घंटे, आनंद विहार कोलकाता एक्सप्रेस सात घंटे विलंब से
मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर गंतव्य के लिए रवाना हुई। इसी क्रम में
कोटा पटना एक्सप्रेस दस घंटे, दिल्ली डिब्रूगढ़ टाउन ब्रह्मपुत्र मेल
पौने तीन घंटे, नई दिल्ली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सवा घंटे, इलाहाबाद
सिटी हावड़ा विभूति एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, और अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस दो
घंटे विलंब से पहुंचकर गंतव्य को रवाना हुई।
इसी प्रकार अप की
ओर जाने वाली ट्रेनों में गया नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस तीन घंटे,
अर्चना एक्सप्रेस आठ घंटे, फरक्का एक्सप्रेस तीन घंटे, भागलपुर दादर
एक्सप्रेस तीन घंटे समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनें एक से 24 घंटे विलंब
से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर गंतव्य को रवाना हुईं।