फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भाइयों की कलाई पर सजेगा राम मंदिर और खाटू श्याम का दरबार

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के धर्मशाला रोड​ ​​स्थित दुकान से राखी की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीूय नगर। रक्षाबंधन पर इस बार भाइयों की कलाई पर राम मंदिर, खाटू श्याम, हरे कृष्ण और महाकाल का दरबार सजेगा। बाजार में राखियों पर प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों को सजाया गया है। वहीं, एलईडी लाइट और कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां बच्चों की पहली पसंद बनी हैं।
विज्ञापन

28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। त्योहार के नजदीक आने पर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों में अलग-अलग डिजाइन की राखियां सज गई हैं। बच्चों से लेकर युवाओं तक के लिए राखियों की आकर्षक वैरायटी उपलब्ध है। पीडीडीयू नगर में धर्मशाला रोड, सुभाष पार्क, गल्ला मंडी के पास 50 से ज्यादा दुकानों में राखियां बेची जा रही हैं। परमार कटरा में भी कई दुकानें लग गई हैं। राखियों की कीमत 10 रुपये से 300 रुपये तक है।
बाजार में मोती, नग, स्टोन और रुद्राक्ष, चंदन से बनी फैंसी राखियां उपलब्ध हैं। सबसे ज्यादा मांग राम मंदिर, खाटू श्याम और महाकाल के दरबार वाली राखियों की है।
विज्ञापन

धर्मशाला रोड के विक्रेता मनोज और राकेश ने बताया कि राखी की बिक्री में तेजी आई है। ग्राहकों के लिए 10 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की राखियां मौजूद हैं।

पीडीडीयू नगर के धर्मशाला रोड स्थित दुकान से राखी की खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें