फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से ठंड बढ़ी

Fri, 30 Oct 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से शहरी इलाकों में चहुंओर जलजमाव और कीचड़ की स्थिति हो गई। यही नहीं बारिश की वजह से ठंड ने दस्तक दे दी। लोगों को बक्सों में बंद गर्म कपड़ों को बाहर निकालने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में बादल छा गए। देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। हवा के झोंकों के साथ बारिश से ठंड बढ़ गई।

 बारिश का सिलसिला पूरी रात चला और गुरुवार की सुबह तेज बारिश शुरू हो गई। दिन भर कभी कम कभी तेज  फुहारें गिरती रही।

 इससे नगर में चहुंओर कीचड़ और जलभराव  की स्थिति रही। सुबह बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी हुई। छात्रों की संख्या कम होने की वजह से अधिकतर विद्यालयों में हाफ टाइम के बाद छूट्टी कर दी गई। वहीं सरकारी कार्यालयों में भी उपस्थिति कम रही।
विज्ञापन


 बाजार में भी लोग बरसाती, छाता आदि लेकर निकले। घरों में ठंड की वजह से बक्सों में बंद गर्म कपड़ों को निकाला और उसे पहना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें