फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनौस ने निकाला जुलूस 

Fri, 22 Jul 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
जुलूस निकालते इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
 गाजीपुर में शिवपाल की सभा में आत्मदाह के बाद युवक सतेंद्र की मौत के मामले को लेकर इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सदर ब्लाक परिसर से जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदेश के सिंचाई मंत्री को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की और एसडीएम लाल साहब को राज्यपाल के नाम मांगों से संबन्धित ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन

  इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गाजीपुर में शिवपाल यादव की सभा में पीड़ित ने कैबिनेट मंत्री से मिलकर अपनी समस्या कहनी चाही, लेकिन वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उसे मिलने नहीं दिया। जिससे क्षुब्ध होकर सतेंद्र ने आत्मदाह जैसा कदम उठाया। आरोप लगाया कि सपा सरकार में गरीबों को न्याय मिलना संभव   नहीं है। 
इस दौरान अजय, बाबूलाल भारती, रोहित, विजय विश्वकर्मा, ज्योति मौर्या, दिनेश सिंह, अरविंद कुमार, शशिकांत, श्यामपति, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता किस्मत यादव और संचालन श्रवण कुशवाहा ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें