फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बारिश से बढ़े सब्जियों के दाम, परवल और धनिया की कीमत बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिनों की राहत के बाद सब्जियों के दाम एक बार फिर सिर उठाने लगे हैं। एक सप्ताह पहले कई सब्जियां 20 रुपये किलो बिक रही थीं लेकिन अब उनके दाम 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। इससे गरीब व मध्यम दर्जे के लोगों के किचन का बजट गड़बड़ाने लगा है। वहीं टमाटर अभी भी 140 से 160 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। दालों के साथ सब्जियों के बढ़े दाम से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

बरसात से कुछ राहत मिलने के बाद परवल, भिंडी, नेनुआ, लौकी सहित अन्य सब्जियों के दाम काफी कम हो गए थे। इससे लोगों को राहत मिलने लगी थी लेकिन फिर से बढ़ रहे सब्जियों के दाम से उनकी चिंता बढ़ने लगी है। लोगों का कहना है कि पहले से ही रसोई गैस सिलिंडर व दालों के दाम बढ़े हुए हैं। अब सब्जियों के दाम भी बढ़ने से महंगाई की अतिरिक्त मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सब्जियों के दाम पर एक नजर.......
सब्जी एक सप्ताह पहले मूल्य वर्तमान मूल्य
आलू 15 17
प्याज 25 30
परवल 20 60
नेनुआ 20 40
भिंडी 20 30
करेला 30 40
बैंगन 25 30
शिमला मिर्च 80 120
बोड़ा 30 40
लौकी 20 30
अदरक 250 280
धनिया पत्ता 250 300
नोट.....
मूल्य: प्रति किलो में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें