फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुरानी पेंशन के लिए दस को संसद का घेराव करेंगे रेलकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल फेडरेशन आफ इंडियन रेलवे मैन के आह्वान पर एनपीएस के विरोध में और पुरानी पेंशन बहाली के लिए रेलकर्मी दस अगस्त को संसद का घेराव करेंगे। इसमें पीडीडीयू मंडल से बड़ी संख्या में रेलकर्मी दिल्ली पहुंचेंगे। सोमवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस नेताओं ने गेट मीटिंग कर रेलकर्मियों से दिल्ली चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम वैगन केयर सेंटर, डाउन रिसिविंग यार्ड और एएमई ऑफिस पर गेट मीटिंग की गई। इस दौरान ईसीआरएमसी के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री दिनेश तिवारी ने कहा कि पुरानी पेंशन की लड़ाई अंतिम चरण में है। हर हाल में सरकार को इसे लागू करना होगा। वहीं केंद्रीय सहायक महामंत्री रमेश कुमार सिंह ने कहा कि रेलकर्मी पूरा जीवन रेलवे की सेवा में लगा दे रहे हैं। इसके बाद उन्हें पेंशन के लाभ से वंचित किया जा रहा है। कहा कि दस अगस्त को पूरे देश से रेलकर्मी दिल्ली पहुुंचेगे। इस मौके पर श्रीनिवास दुबे, शकील अहमद, दिनेश तिवारी, धर्मेन्द्र कुमार पांडेय, अभिजीत ओझा, उपेन्द्र यादव, राहुल सिंह, संजय डे, दीपक रंंजन, राजीव सिह, निर्भय, अविनाश, प्रवीण, एस दुबे, श्रवण, महेन्द्र, पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें