चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली का 35.64 लाख रुपये प्रत्येक माह वसूली का मामला विजिलेंस जांच में सही पाए जाने के बाद अब पुलिस कर्मी अनिल सिंह का डीजीपी को लिखा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिसकर्मी ने डीजीपी सहित अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर तथा तत्कालीन कोतवाल शिवानंद मिश्र पर साजिश रचने का आरोप लगाकर जान से मारने की आशंका जताई है।
पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि हेड कांस्टेबल अनिल सिंह अवैध वसूली में लिप्त होने के चलते तीन बार निलंबित हो चुका है। अभी उसके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। खुद को बचाने के लिए वह यह हरकत कर रहा है।