क्षतिग्रस्त पड़ाव भूपौली मार्ग की मरम्मत के लिए बारह दिन से चल रहे
बेमियादी अनशन पर बैठे आप कार्यकर्ता राकेश पांडेय की हालत बिगड़ने पर
बुधवार की आधी रात पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती जिला अस्पताल में भर्ती करा
दिया।
जहां गुरुवार को इलाज के बाद दोपहर बारह बजे छुट्टी दी गई। इसके बाद राकेश फिर अनशन पर बैठ गए।
गुरुवार को डाक्टरों की संस्था नीमा ने अनशन स्थल पर पहुंच कर आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
पड़ाव-भूपौली
मार्ग की मरम्मत के लिए आम आदमी पार्टी पिछले बारह दिन से आंदोलित है।
जिसमें गत दिनों राकेश पांडेय, रिजवान अहमद ने आमरण अनशन शुरू कर दिया।
इसी बीच बुधवार की रात में राकेश पांडेय की हालत खराब होने लगी। सूचना पाकर
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस राकेश पांडेय को अनशन स्थल से उठा लिया।
वहीं बुधवार की रात ही राकेश पांडेय और रिजवान अहमद के साथ ही कला प्रसाद
सोनकर ने फिर से अनशन शुरू कर दिया। इस मौके पर समर्थन देने वालों में नीमा
के डा. आरके शर्मा, डा. रहमान, डा. पवन,डा. ओपी सिंह, डा. पीएन तिवारी,
डा. बी लाल आदि रहे। अनशन स्थल पर अब्दुल्ला, प्रदीप मिश्र, मोहसिना परवीन,
सफा सरीन, मोहिनी, महेन्द्र आदि रहे।