समग्र लोहिया गांव के रूप में चयनित बरहनी विकास खंड के पौनी गांव में साफ
सफाई कराने की फरियाद नहीं सुनी गई तो ग्रामीणों ने स्वयं फावड़ा और झाड़ू
उठा लिया। तीन दिनों से ग्रामीण नाली और सड़क की सफाई मे जुटे हैं।
गांवों
में नियुक्त सफाई कर्मी या तो आते नहीं है और यदि आते भी है तो सफाई का
कोरमपूर्ति करते है।
पौनी गांव में भी नालियों की साफ सफाई न होने से
गंदगी से पट चुकी है वहीं सड़कों पर कूड़ों का अंबार है। इसकी शिकायत
ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के अलावा जिलास्तरीय अधिकारियों से भी की लेकिन
गांव में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं हुई। गांव के यादवेन्द्र यादव के नेतृत्व
में मंगलवार से गांव के एक दर्जन युवाओं ने हाथ में फावड़ा, झाड़ू ले
नालियों की सफाई शुरू की यह अभियान गुरुवार को भी जारी रहा।
अभियान में
जुटे त्रिलोकीनाथ, नसीम, बृजेश, शिव कुमार, नरायन, पिंटू, रणजीत, राम दयाल
आदि ने बताया कि गंदगी की वजह से गांव में बीमारियों का प्रकोप होने लगा।
इस संबंध में गांव के प्रधान आरबी सिंह ने बताया कि गांव में सफाई होती है
लेकिन कहीं कमी रह जाती है।
हालांकि ग्रामीणों ने अभियान चलाकर अच्छी पहल
की है। इस संबंध में एडीओ पंचायत ओमप्रकाश ने कहा कि चुनाव की व्यस्तता की
वजह से ध्यान नहीं दे सका। शीघ्र ही अभियान चलेगा।
साफ सफाई की जाएगी।