फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अतिक्रमण हटाने के अगले दिन बनाया पिलर, वन विभाग ने ढहाया

विज्ञापन
नौगढ़ में अतिक्रमण हटवाते वनकर्मी। संवाद
विज्ञापन
नौगढ़। वन विभाग ने आरक्षित वन क्षेत्र से 40 बीघे से अधिक जमीन को शुक्रवार को अतिक्रमण से मुक्त कराया था। कार्रवाई को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते कि अतिक्रमणकारियों ने शनिवार को फिर से पिलर खड़ा करना शुरू कर दिया। अतिक्रमण की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे जेसीबी की मदद से ढहा दिया।
विज्ञापन

रेंजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि यदि समय रहते सख्ती न दिखाई जाती तो पक्के निर्माण के बाद अतिक्रमण हटाना और भी कठिन हो जाता। दो दिन की कार्रवाई से यह भी उजागर हुआ कि यह कोई व्यक्तिगत हरकत नहीं बल्कि संगठित प्रयास है। यही कारण है कि विभाग अब केवल ध्वस्तीकरण ही बल्कि वन अधिनियम के तहत अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें