फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने की गली की मरम्मत

Mon, 04 Jan 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के हनुमानपुर अहिरान बस्ती की बदहाल गली पर जब नगर पालिका ने ध्यान नहीं दिया तो मुहल्ले वालों ने रविवार की सुबह स्वयं इसकी मरम्मत शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसको लेकर जहां लोगों में पालिका के प्रति गुस्सा दिखा, वहीं कार्य को लेकर बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और बच्चों में खूब उत्साह रहा।
नगर पालिका के वार्ड संख्या नौ हनुमानपुर अहिरान बस्ती के लोगों ने बताया कि अहिरान बस्ती में वर्षों पूर्व पालिका प्रशासन ने चौका बिछवाया था। बाद में पत्थर उखड़ने लगे और सड़क ऊबड़ खाबड़ हो गई।

 यही नहीं इससे गली के किनारे बनी नाली भी जाम हो गई और पानी गली में बहने लगा। जिससे इस रास्ते पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। मुहल्ले के लोगों ने कई बार पालिका प्रशासन से गली की मरम्मत के लिए गुहार लगाई। सुनवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन भी किया गया। लेकिन मरम्मत नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे नाराज होकर मुहल्ले के लोगों ने रविवार की सुबह फावड़ा और फरसा उठा लिया। लोगों ने नाली साफ की और चौका को ठीक कर गली की पूरी मरम्मत की। मरम्मत कर रहे लोगों ने बताया कि पिछले डेढ़ दो वर्षों से गली खराब है और बार बार प्रार्थना पत्र देकर गली की मरम्मत की गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

 इस दौरान गणेश यादव, वीरबहादुर यादव, जोगेन्द्र यादव, रविन्द्र, राजन, रोहित, बाबू, विनोद, सनोज, गोलू, अरविंद पाल आदि रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें