चंदौली। पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में पीडी सहित अन्य निर्माण पूरा पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था को 42 दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है। पहले निर्माण कार्य पूरा करने के लिए अंतिम तिथि 19 अप्रैल निर्धारित थी। अब यह अवधि आगे बढ़ाकर 31 मई कर दी गई है।
पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त चिकित्सालय परिसर में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसमें वार्ड, ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर सहित अन्य कार्य शामिल हैं। कुल 125 करोड़ की कार्ययोजना के तहत प्रस्तावित कार्य 19 अप्रैल तक पूरा कर मेडिकल कॉलेज को हस्तांतरित किया जाना था, लेकिन अब निर्माण कार्य पूरा करने के लिए शासन स्तर से निर्माण की अंतिम तिथि 31 मई कर दी गई है। बाबा कीनाराम स्वशासीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अमित कुमार सिंह का कहना है कि जिला अस्पताल परिसर में भवन निर्माण जारी है। निर्माण 19 अप्रैल तक पूरा किया जाना था, लेकिन समय पर काम पूरा नहीं होने पर कार्यदायी संस्था को शासन की ओर से और समय दे दिया गया है। अब कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य 31 मई तक पूरा करना है।