फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेटर को बनाया बंधक

Sat, 12 Sep 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बिजली उपकेंद्र पर व्याप्त दुर्व्यवस्था और अनियमित बिजली आपूर्ति के खिलाफ शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर उपकेेंद्र के आपरेटर को बंधक भी बना लिया गया। चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

अधिकारियों से वार्ता में नियमित बिजली मिलने का आश्वासन मिलने पर आपरेटर को एक घंटे बाद मुक्त किया गया और धरना समाप्त हुआ।


धरना स्थलपर हुई सभा में भगवती सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में बिजली दुर्व्यवस्था चरम पर है। जन समस्याओं के प्रति सरकार गंभीर नहीं है।

यही कारण है कि धरना प्रदर्शन के बाद भी जनसमस्याओं पर सुनवाई नहीं हो रही है। मुन्ना बिंद ने कहा कि वर्तमान सरकार ने लोग समस्याओं से परेशान हैं वहीं अधिकारी अपने में मस्त हैं।
विज्ञापन


उपकेंद्र से मात्र तीन से चार घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है।  धरने का नेतृत्व कर रहे राणाप्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार भाई भतीजा वाद औरपरिवार में ही मस्त हैं।

उसमें आम लोगों के दुुखदर्द से कोई मतलब नहीं है। चाहे किसानों की समस्या हो अथवा व्यापारियों की किसी की सुनवाई नहीं हो रही है। चेतावनी दी कि उपकेंद्र की व्यवस्था नहीं सुधरी और मानक के अनुसार बिजली नहीं दी गई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।


धरना और सभा में संदीप सिंह, लालवरत, अरुण, रामचंद्र, महेन्द्र, मंजू देवी, संजय बिंद, सौरभ कुमार, पिंटू शर्मा, धनंजय, मुरारी, संतोष, राजू, मीना, अखिलेश मिश्र आदि रहे। संचालन राकेश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें