चंदौली। बारिश के साथ ही बीमारियों ने भी पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। पं. कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों की भीड़ इसकी पुष्टि कर रही है। शुक्रवार को ओपीडी में इलाज कराने वालों की संख्या 1200 पहुंच गई। आमतौर पर यह 800 मरीजों की होती है। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पंजीकरण के लिए तीमारदारों की भीड़ लगी रही।
बाबा कीनाराम स्वशासी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में पिछले दो दिनों से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी तरह एक्स-रे, लैब और फिजीशियन के कक्ष के सामने लोगों की लंबी कतार लगी रही। त्वचा रोग विशेषज्ञ के पास मरीज अपनी समस्याएं लेकर सुबह आठ से दो बजे तक खड़े रहे। डॉ. आरके वर्मा और डॉ. संजय कुमार, ने बताया कि इस समय ओपीडी में 30 से 35 प्रतिशत मरीज जुकाम, बुखार और पेट दर्द के आ रहे हैं। आम दिनों में जहां 800-900 मरीज ओपीडी आते थे, वहीं शुक्रवार को को ओपीडी में लगभग 1200 मरीजों का उपचार किया गया।
इनसेट-
परचा बनवाने में लगा समय
सदर विकास खंड के जसौली की रहने वाले खुशी ने बताया कि वह अपने को दवा लेने के लिए आई थी। परचा बनवाने के लिए काफी देर कतार में खड़े रहना पड़ा। मड़ई गांव निवासी मुकेश ने बताया कि रिश्तेदार की तबीयत खराब थी, जिसे दिखाने के लिए वह आए थे। परचा बनवाने की जो भीड़ थी, उसे देख कर हालत खराब हो गई। किसी तरीके से परचा जब बन पाया तो वह डॉक्टर को दिखा पाए।
कोट
मौसम के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक में पर्याप्त संसाधन हैं। सभी मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया जाता है। डाॅ. अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य बाबा कीनाराम स्वशासीय मेडिकल कॉलेज चंदौली।