फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: इकलौते पुत्र की नदी में डूबने से मौत, खबर मिलते ही दादी बेहोश, घर में मचा कोहराम

Sun, 25 Dec 2022 02:26 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

बबुरी थाना क्षेत्र के नगई गांव निवासी बालकिशुन की तीन पुत्रियां और एक पुत्र प्रद्युम्न था। तीनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। बालकिशुन की पत्नी का भी काफी पहले निधन हो गया है। बालकिशुन बेंगलुरू में किसी कंपनी में नौकरी करते हैं। घर पर पुत्र प्रद्म्युम्न (18) अपनी दादी के साथ रहता था। रविवार की सुबह वह शौच के लिए गांव के बाहर गया था।
विज्ञापन
इकलौते पुत्र की नदी में डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली थाना क्षेत्र के नगई गांव निवासी युवक की रविवार को चंद्रप्रभा नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक शौच के लिए गया था इसी दौरान पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया। इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना से युवक की दादी बेहोश हो गई। गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन

बबुरी थाना क्षेत्र के नगई गांव निवासी बालकिशुन की तीन पुत्रियां और एक पुत्र प्रद्युम्न था। तीनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। बालकिशुन की पत्नी का भी काफी पहले निधन हो गया है। बालकिशुन बेंगलुरू में किसी कंपनी में नौकरी करते हैं। घर पर पुत्र प्रद्म्युम्न (18) अपनी दादी के साथ रहता था। रविवार की सुबह वह शौच के लिए गांव के बाहर गया था। चंद्रप्रभा नदी में पानी के लिए जाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। कुछ लोगों ने देखा तो शोर मचाना शुरू किया। मौक पर जुटे लोगों ने उसे नदी से बाहर निकाला उससे पहले उसकी मौत हो गई थी। प्रद्युम्न की मौत की खबर सुनकर उसकी दादी बेहोश हो गई। घर में कोहराम मच गया। पिता को सूचना दी गई है। कंपनी के मालिक ने फ्लाइट से बालकिशुन वाराणसी भेजने का प्रबंध कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें