फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चलो चंदौली अभियान में लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। बरहनी विकास खंड परिसर में चलो चंदौली अभियान के तहत प्रशासन आपके द्वार-जनसंपर्क और जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और जिलाधिकारी ईशा दुहन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

विधायक और जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व पांच बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। वहीं आजीविका मिशन स्टाल पर मौजूद महिलाओं से स्टाल पर लगी दरी की कीमतों के बारे में जानकारी लेते हुए आमदनी के बारे में जानकारी ली। आजीविका मिशन की महिलाओं की ओर से डीएम को कैंडिल भेंट किया गया। वहीं ग्राम पंचायत विभाग की ओर से लगाए गए स्टाल पर मॉडल शौचालय सहित आवास का अवलोकन किया। इस दौरान दो उज्ज्वला गैस कनेक्शन व आवास की चाभी भी पात्रों को वितरित की गई। इस मौके पर सीएमओ डॉ. वाइके राय, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बरहनी डॉ. शैलेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी बसंत दुबे, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, महेंद्र सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी बरहनी आरपी मौर्य, दु़खहरन राय, भगवती त्रिपाठी, पवन सिंह, विक्की सिंह, कन्हैया लाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें