फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 23 अप्रैल को होगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। चहनिया ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बैठक की तिथि तय कर दी है। ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 23 अप्रैल को सुबह 11 बजे ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई गई है। उधर, चर्चा की तिथि तय होने के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सक्रियता बढ़ गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख विकास कार्यों में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। साथ ही कार्यों के आवंटन और क्रियान्वयन में पक्षपात और मनमानी की जा रही है। उनका यह भी आरोप है कि बिना उनकी सहमति के कई कार्य कराए जा रहे हैं। इससे क्षेत्र का संतुलित विकास प्रभावित हुआ है। उधर, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 23 अप्रैल को बुलाई गई बैठक में 105 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के भाग लेने की संभावना जताई जा रही है। सदस्यों ने पहले डीएम कार्यालय में हलफनामा देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन उचित कदम नहीं उठाए जाने पर हलफनामा देने वाले सदस्यों ने हाईकोर्ट का रुख किया। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब डीएम ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक की तिथि निर्धारित की है। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे का कहना है कि 23 अप्रैल को चहनिया ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई गई है। उसमें ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें