फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कांशीराम आवास में सात दिन से मोटर खराब, एक हैंडपंप के सहारे 600 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील क्षेत्र के मनोहरपुर स्थित कांशीराम आवास में जल निगम की मोटर जल जाने से एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

इसके चलते 228 आवासों में रहने वाले 600 लोग एक हैंडपंप के सहारे जीवन अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। जल संकट के साथ परिसर में गंदगी और जलनिकासी की समस्या से भी लोग परेशान हैं।
मनोहरपुर स्थित काशीराम आवास के 19 ब्लॉकों में 228 आवास बना गए हैं। आवास में सुबह पांच बजे से ही हैंडपंप पर लंबी कतार लग जाती है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है, जिन्हें पानी भरकर तीसरी मंजिल तक ले जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि समस्या की सूचना कई बार संबंधित विभाग और नगर पालिका को दी गई, लेकिन अब तक मोटर नहीं बदली गई। लोगों का आरोप है कि टंकी से पहले भी गंदा पानी आता था और सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें