फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 1.40 लाख लूटने वाले बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। फाइनेंस कंपनी के एजेंट से बुधवार को हुई लूट की घटना में अभी पुलिस के हाथ खाली हैं। लूट की घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज से छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन


बुधवार की देर शाम बरहनी गांव के पास बाइक सवार तीन लोग फाइनेंस कंपनी के एजेंट प्रतीक सिंह को मार पीटकर 1.40 लाख रुपये और उनकी बाइक लूटकर अमड़ा की तरफ भाग निकले थे। भुक्तभोगी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। लूट की सूचना पर मौके एएसपी अनंत चंद्रशेखर भी पहुंचे थे और भुक्तभोगी प्रतीक के साथ कई जगह लगे सीसी कैमरे की फुटेज के आधार घंटों जांच पड़ताल में जुटे रहे। उधर, घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। पुलिस केवल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्दी ही बदमाश गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें