फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने गोली मारकर व्यापारी से 90 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के पचकेड़िया मोड़ के समीप बुधवार की देर रात बाइक पर आये बदमाशों ने मैजिक सवार किराना व्यापारी को गोली मारकर रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग गये। गोली व्यापारी के दाहिने हाथ में लगी। व्यापारी ने बैग में 90 हजार रुपये रखे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ भर्ती कराया जहां से चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

देवरा गांव निवासी महेश केशरी (35) सोनभद्र-चंदौली की सीमा पर ब्रह्मपुल में किराने की दुकान चलाता है तथा नमकीन, बिस्कुट और मसाले की सप्लाई फुटकर किराना दुकानदारों को भी देता है। बुधवार की रात लगभग 10 बजे वे अपने चचेरे भाई चंदन केशरी के साथ बरवाडीह बाजार से सत्यनारायणपुर- पचकेड़िया के रास्ते फुटकर दुकानदारों को सप्लाई करके वापस घर लौट रहे थे। पचकेड़िया मोड़ के पास पहुंचते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने मैजिक के सामने अपनी गाड़ी खड़ी उसे रोक लिया। इसके बाद बदमाश महेश से रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। इसका विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे से महेश पर फायर कर दिया। गोली उसके दाहिने हाथ में जा लगी। गोली लगते ही वह गिर गया। इसके बाद बदमाश रुपये से भरा बैग लूटकर भाग गये। लुटेरे व्यापारी का मोबाइल और मैजिक की चाबी भी निकाल कर ले गए। गोली चलने की सूचना सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश सरोज ने महेश केशरी को गंभीर हालत में सीएचसी नौगढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची सीओ नक्सल घटनास्थल का जायजा लिया है। इस संबंध में सीओ नक्सल श्रुति गुप्ता ने बताया कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही पुलिस बदमाशों को पकड़ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें