फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बादल छाए रहने और हल्की बारिश से दो डिग्री सेल्सियस गिरा न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लगभग एक पखवारे के बाद जिले में फिर मौसम में परिवर्तन हुआ है। लगातार बढ़ रही गर्मी के बाद रविवार को बादल छाए रहने और सुबह हल्की बारिश से न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। वहीं अधिकतम तापमान शनिवार की तरह ही रविवार को भी 35 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश की संभावना है। तापमान में गिरावट का दौर दो-तीन दिन और चलेगा।
विज्ञापन


शनिवार की रात से ही आसमान में बादल मंडराने लगे थे। रविवार की सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन थोड़ी देर बाद बादल छा गए। जिले में कई स्थानों पर हल्की व रिमझिम बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकांश समय बादल छाए रहने से सूर्य देव के रुक-रुककर दर्शन होते रहे। दिन भर करीब नौ किमी की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी व बारिश और दिल्ली, नोएडा सहित प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश का असर जिले में मौसम पर पड़ा है। मौसम के बदले मिजाज से किसानों ने राहत की सांस ली है। लगातार पड़ रही गर्मी व तेज धूप के कारण गेहूं सहित रबी की अन्य फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ने लगा था। बारिश के बाद पौधे लहलहाने लगे हैं। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे। जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। तीन दिन के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा और गर्मी बढ़ने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें