फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वास से ही मिलता है प्रभु दर्शन

Mon, 26 Jan 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु के संरक्षण और भगवान के प्रति विश्वास से हृदय में दृढ़ता आती है। विश्वास ही ऐसी चीज है जिसे पाकर जीव धन्य होने के साथ प्रभु दर्शन का अधिकारी भी हो जाता है।
विज्ञापन



यदि आज कि पीढ़ियां उसे अपना ले तो उसका जीवन धन्य हो जाएगा। यह उद्गार रविवार को कसवढ़-डेहरियाडीह शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे प्रवचन के दौरान मानस मर्मज्ञ मारुति किंकर जी महराज ने व्यक्त किया।



इस अवसर पर कहा कि भगवान श्रीराम के भक्तों में शबरी एक ऐसी भक्त थी। जो बाल्यावस्था से ही भगवान की भक्ति में लीन हो गई थी। भगवान राम की प्रतीक्षा करते-करते वह वृद्धावस्था तक जा पहुंची और अंतत: प्रभु का दर्शन पाकर धन्य हो गई।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि शबरी को विश्वास था कि एक दिन भगवान उससे मिलने अवश्य आएंगे। मतंग ऋषि ने शबरी से कहा था कि बेटी तेरे घर एक दिन भगवान अवश्य आएंगे। इसी विश्वास के साथ शबरी बाल्यावस्था से वृद्धावस्था तक भगवान के आने का इंतजार किया।


 प्रवचन के दौरान चंद्रमौली मुनि उदासीन, दिनेश मुनि उदासीन, चंद्रशेखर उपाध्याय, ज्ञानेंद्र यादव ज्ञानू, हरिश सिंह, हरिद्वार उपाध्याय, सतीश सिंह, जय प्रकाश सिंह, अनुज यादव, प्रभाकर दूबे, विकास दूबे, नागेंद्र सिंह, नंदू गुप्ता शेष नारायन सिंह एवं राधेश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें