फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने निकला जुलूस

Thu, 15 Sep 2016 01:53 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को जिला मुख्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को जिला मुख्यालय पर धरना दिया। साथ ही सरकार के विरोध में मुख्यालय पर जुलूस निकाला और प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लेखपालों ने प्रदेश सरकार को कोसते हुए आरोप लगाया कि सरकार लेखपालों के जायज मांगों को पूरा करने की बजाय आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हम लेखपाल सरकार से जनहित के कार्य के लिए लैपटाप की सुबिधा मांग रहें है। आज ज्यातर कार्य इंटरनेट के माध्यम से ही हो रहे है, ऐसे में हम लेखपालों के पास लैपटाप नहीं होने के कारण तमाम तरह की परेशानी हो रही है। हमारी जायज मांगों पर सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लिए जाने के कारण सरकार विरोध में जिले के सभी लेखपाल 15 सितंबर को रक्तदान कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। चेताया कि जब तक हम सभी की मांगें सरकार मान नहीं लेती लेखपाल हड़ताल पर रहते हुए आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। इसके अलावा 20 से 22 सितंबर तक लेखपाल क्रमिक अनशन करने की भी रूप रेखा  तैयार की। साथ ही 23 सितंबर को जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान  किया। कहा कि हम सभी को अपने आंदोलन को तेज करने के लिए एक साथ होकर अपनी आवाज को बुंलद करना होगा।   इस मौके पर सियाराम, लोकेश कुमार द्विवेदी, वंशनरायन, रामदुलार, रामकृत, अनिल, संतोष, राजकुमार, लछिमन आदि   उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें