चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें ने बृहस्पतिवार को तीन निरीक्षकों व पांच उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसमें सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह को हटाकर उनकी जगह संजय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक के इस कदम को नेगुरा गांव की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में तैनात निरीक्षक संजय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक चंदौली और इसी पद पर तैनात राजेश कुमार सिंह को अपराध शाखा विवेचना सेल की जिम्मेदारी दी है। रमेश यादव थाना प्रभारी को धीना को प्रभारी निरीक्षक नौगढ़, उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह जनसंपर्क अधिकारी पुलिस अधीक्षक को थानाध्यक्ष शहाबगंज, पुष्पेंद्र कुमार निषाद थानाध्यक्ष चकराघट्टा को थानाध्यक्ष धीना, अवधेश नारायण को बबुरी से थानाध्यक्ष चकरघट्टा, मिर्जा रिजवान बेग को थानाध्यक्ष शहाबगंज से साइबर थाना और भूपेंद्र कुमार सिंह को थानाध्यक्ष नौगढ़ से साइबर थाना में तैनात किया है।