फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पशु तस्करी के दोषी को जज ने न्यायालय उठने तक की सुनाई सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सिविल जज जूनियर डिवीजन इंदु रानी ने मंगलवार को एक पशु तस्करी के आरोपी को दोषी ठहराते हुए न्यायालय उठने तक वहीं मौजूद रहने की सजा सुनाई। इसके बाद दोषी पूरे दिन न्यायालय में बैठा रहा। उस पर चार हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया।
विज्ञापन

16 फरवरी 1994 को चंदौली जिले के मुगलसराय थाने में बुलंदशहर के गुलावटी थाना क्षेत्र के महेंद्र सिंह पर पशु तस्करी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस बीच वह कई बार जेल गया। मेडिकल आदि के आधार पर जेल से बाहर आता रहा। मंगलवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन इंदु रानी की अदालत ने महेंद्र सिंह को न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई। साथ ही चार हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड न देने पर 10 दिन की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें