फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल का मुद्दा छाया रहा 

Wed, 04 May 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
फरियाद सुनते डीएम कुमार प्रशांत व एसपी अमित वर्मा।
विज्ञापन
जिले के चारो तहसील में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गई। हालांकि निस्तारण की गति धीमी रही। चकिया, चंदौली, मुगलसराय और सकलडीहा तहसील में तीन सौ प्रार्थना पत्रों में मात्र  15 का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में पेयजल का मुद्दा     छाया रहा। 
विज्ञापन

चकिया संवाददाता के अनुसार जिला स्तरीय तहसील दिवस जिलाधिकारी कुमार प्रशांत की अध्यक्षता में चकिया तहसील में हुई। इस दौरान 156 प्रार्थना पत्रों मे सात का मौके पर ही निस्तारण किया गया। भीषण गर्मी में भी फरियादियों की भीड़ रही। तहसील दिवस में भूमि विवाद, बिजली, गेहूं  खरीद, रिबोर, हैंडपंप मरम्मत के मामलों के साथ पेयजल की  समस्याएं छायी रही। पेयजल की समस्याओं की अधिकता देख जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार गुप्ता को फटकार  लगाते हुए मामलों के जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिया। इस अवसर पर सीडीओ एमपी सिंह, डीएफओ मनोज सोनकर, एसडीएम  अनिल कुमार मिश्र, सीओ नृपेन्द्र, पीडी शशि मौलि मिश्रा आदि रहे। मुगलसराय तहसील में एसडीएम सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 28 मामलों में तीन का निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार जियालाल, नायब तहसीलदार सुनीता देवी, सीओ प्रमोद यादव रहे। सदर तहसील परिसर में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन एसडीएम साहबलाल की अध्यक्षता में किया गया। इसमें 66  शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े। इसमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया  गया। , वहीं शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के  सिपुर्द कर दिया गया।  इस मौके पर तहसीलदार सदर गुलाब चन्द्रा,  महेंद्र पांडेय, अरुण यादव आदि उपस्थित रहे। सकलडीहा तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी जवाहर लाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 50 प्रार्थना पत्र में तीन का मौके पर निस्तारण हुआ।  इस मौके पर तहसीलदार एसपी विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी, बीडीओ दिलीप सोनकर, आनंद कुमार, कोतवाल अजय अवस्थी,साजिद सिद्की, एबीएसए अमित दूबे,लालजी शर्मा, पूर्ति निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें