शहाबगंज। ब्लॉक सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाॅक प्रमुख गीता देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें आवास सर्वे का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में मनरेगा, पंचम व केंद्रीय वित्त से प्राप्त धनराशि से विकास के काम कराने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया।
बैठक में शहाबगंज ग्राम पंचायत में मात्र एक सफाई कर्मी तैनात होने का मुद्दा उठाया गया। पचपरा ग्राम प्रधान ने भी गांव में सफाईकर्मी की तैनाती नहीं होने की बात कही।सदस्य दशरथ सोनकर ने पहाड़ी क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए चेक डैम बनाने की मांग की। ब्लाॅक परिसर में आरओ प्लांट लगाने का मुद्दा उठाया।
एडीओ कोऑपरेटिव सुनील पाल ने सात नई सहकारी समिति के गठन की जानकारी दी। कहा कि इसके गठन से किसानों को खाद की समस्या से निजात मिलेगी और धान बेचने में भी आसानी होगी। क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मुसाखाड़ व मुबारकपुर में चेक डैम का निर्माण कराने का प्रस्ताव भी बैठक में पास किया गया।