केंद्र सरकार की बुद्धि बदलने के लिए गुरुवार को शिक्षामित्रों ने चकिया
काली जी के पोखरे पर बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया तथा 18 सितंबर को
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन के दौरान विरोध प्रदर्शन के
कार्यक्रम में पहुंचने की अपील शिक्षामित्रों से की गई।
यज्ञ के
दौरान मनोज, दिलीप, नंदलाल, राजकुमार, गीता, शीला, नर्वदेश्वर, बृजेश आदि
मौजूद रहे। यज्ञ कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रवेश यादव ने किया।
सकलडीहा
संवाददाता के अनुसार हाईकोर्ट के फैसले से नाराज शिक्षामित्रों को आंदोलन
थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को सकलडीहा कस्बा स्थित कार्यालय पर
जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत अजीत यादव के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने
मानव संसाधन मंत्रालय व एनसीटीई अधिकारियों के खिलाफ बुद्वि
शुद्वि यज्ञ किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के
प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा मित्र अल्पमानदेय में पिछले 14 सालों से
शिक्षण कार्य करते आ रहे हैं।
इस मौके पर संजय जैन,रामकरन,आशुतोष
मौर्या,दामोदर गुप्ता,नसीम प्रकाश,यशवन्त,सियाराम,रमेश चौहान,प्रकाश आदि
रहे।