जिलास्तरीय तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में मंगलवार को सदर तहसील परिसर में किया गया।
इस
दौरान कुल 106 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें 15 का मौके पर निस्तारण कर दिया
गया। इस दौरान जिलाधिकारी सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश
दिया।
तहसील दिवस पर अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल वीरेंद्र प्रताप
सिंह के नेतृत्व में डीएम से मिला। बताया कि बबुरी क्षेत्र के नकटी गांव
में सार्वजनिक नाली पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है।
जिस पर अपर
जिलाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने का आदेश भी जारी किया था। लेकिन अभी तक कोई
कार्रवाई नहीं की गई। डीएम ने तत्काल अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।
तेेंदुहान के एक वृद्ध ने शिकायत किया कि उसके घर से बहने वाले गंदे पानी
की निकासी हो रही है। डीएम ने नायब तहसीलदार को मौके पर जाकर समस्या का
निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मचिया में गलत ढंग से चकरोड, नाली और रास्ते
की पैमाइश किए जाने की शिकायत पर तहसीलदार को टीम बनाकर सीमांकन करने को
कहा। तहसील दिवस में मद्घुपुर में विद्युत तार नीचे लटके होने, गोपई माइनर
में अवरोध, हिनौता गांव में आवास चयन में अनियमितता की शिकायतें भी प्राप्त
हुईं।
डीएम ने सक्षम अधिकारियों को समस्या का निराकरण करने के लिए
निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने का
निर्देश देते हुए कहा कि समुचित कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाएं। उन्होंने
तहसील दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय से करते हुए
रिपोर्ट उपलब्ध कराने की बात कही।
इस अवसर पर एडीएम शिवकुमार शर्मा,
एक्सईएन विद्युत एके सिंह, बीएसए पीसी यादव, डीआईओएस डा. मालती राय, डा.
आरएन सिंह आदि उपस्थित रहे।