शिक्षा विभाग की ओर से बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत जनपद स्तरीय बाल
विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन नगर के नगर पालिका इंटर कालेज में किया
गया।
इसमें जनपद के 54 विद्यालयों के 216 माडल
प्रस्तुत किए गए।
छात्रों ने माडल के रूप में भविष्य में
आने वाली समस्याएं और उसके निस्तारण के बारे में बताया गया।
प्रतिवर्ष
जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से विज्ञान वर्ग के छात्रों की
प्रतिभा प्रदर्शन के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है।
ब्लाक
स्तरीय प्रदर्शन के बाद चयनीत 54 विद्यालयों के 216 माडल को प्रदर्शन के
लिए रखा गया। इसके तहत मंगलवार की सुबह नौ बजे से नगर पालिका इंटर कालेज
में विज्ञान प्रदर्शनी की शुरूआत हुई।
इसमें छात्रों ने वर्तमान में
जलवायु परिवर्तन, कार्बन उत्सर्जन आदि की समस्याओं से होने वाले परिवर्तन
और उनसे होने वाले नुकसान के बावत माडल प्रदर्शित किए।
छात्रों ने सौर
उर्जा, पवन उर्जा को बढ़ावा देते, प्रदूषण से बचाव के उपाय
वाले माडल प्रस्तुत किए। इसे लोगों ने खूब सराहा। लोगोंे ने छात्रों की
प्रतिभा की दाद की गई।