जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने रविवार को चकिया विकास खंड के क्षेत्र
पंचायत तथा जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव की मतगणना के लिए निर्धारित
मतगणना स्थल सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का निरीक्षण
कर अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए।
डीएम ने इस दौरान
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने तथा मतगणना कर्मियों एवं
मतगणना एजेंटों को मेटल डिटेक्टर डोर से गुजरने की हिदायत दी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फोर्स के रुकने के स्थानों तथा टू लेयर
चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मुख्य प्रवेश द्वार
तथा उसके आगे दो स्तरीय चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए जिसमें मुख्य
द्वार के बाद मेटल डिटेक्टर डोर बनाने को कहा।
निरीक्षण के दौरान
जिलाधिकारी ने चकिया इलिया मार्ग पर मतगणना स्थल के दोनों ओर 50-50 मीटर की
दूरी पर बैरियर लगाने को कहा तथा वाहन पार्किंग के लिए उपमंडी स्थल तथा
पेट्रोल पंप के पास वाले स्थान का चयन किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी
ने डिग्री कालेज परिसर की व्यापक साफ-सफाई के साथ शौचालयों की साफ-सफाई
करने एवं पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान
जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के भी निर्देश
पुलिस अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनिल कुमार मिश्रा,
तहसीलदार राकेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार राजाराम, बीडीओ गया प्रसाद
सिंह, एडीओ पंचायत नीरज सिंह, वरिष्ट उपनिरीक्षक अजय अवस्थी, एसआई रामलक्षन
सिंह आदि मौजूद रहे।