केंद्र सरकार के मंत्री व पूर्व जनरल वीके सिंह व विदेश राज्य मंत्री किरण
रिजूजू द्वारा दिए गए विवादित बयान से नाराज आम आदमी पार्टी के
कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्थानीय चौराहे पर दोनों नेताओं के खिलाफ जमकर
नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूकां।
कार्यकर्ताओं का आरोप था कि
केंद्र सरकार आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह विफल है। वहीं केंद्र सरकार में
शामिल मंत्री अनाप शनाप बयानबाजी कर जनता का अपमान करने का कार्य कर रहे
हैं।
इस अवसर पर पंकज मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार में हिंदू उग्रवाद
को बढ़ावा मिला है। साहित्यकार, चिंतक, कुशल राजनीतिज्ञ देश की एकता और
अखंडता पर कोई आंच नहीं आने देगें।
महंगाई के चलते आम आदमी की कमर टूट गई
है।
दाल और प्याज गरीबों की थाली से गायब हो गए हैं। सरकार सिर्फ
पूजीपतियों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। सिंचाई के अभाव में
फसल बर्बाद हो चुकी है।
पुतला फूंकने वालों में रिजवान अहमद, दयाराम, शादाब
अशरफ, डा. अमित तिवारी, प्रवीण आदि रहे।