फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कर्री गांव में होली के दिन हुई घटना निंदनीय व चिंताजनक

विज्ञापन
विज्ञापन
संत कबीर नगर में होली के दिन आग लगने से जलने वाले घरों को दोबारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनवाने, परिवारों को पट्टा का कागज दिए जाने, अग्निकांड के दोषियों को सजा देने सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। अंत में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित आठ सूत्रीय मांग पत्र कलेक्ट्रेट में प्रभारी अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन



इस दौरान जिला सचिव अनिल पासवान ने कहा कि संत कबीर नगर के कर्री गांव में होली के दिन हुई घटना निंदनीय और चिंताजनक है। नशे में धुत होकर सामंती दबंगों ने गरीब राजभर लोगों की बस्ती पर हमला किया और 21 घरों को आग लगाकर जला दिया। राज्य कमेटी सदस्य कामरेड शशिकांत सिंह ने कहा की घटना के पीछे डीजे बजाने का विवाद तो महज एक बहाना है। असल बात हमला करने वाले गांव के दबंगों की जमीन पर कब्जा करने की साजिश है। इस दौरान विजई राम, श्यामदेयी, मुन्नी गोंड, सुनैना कुमारी, किस्मत यादव, मुन्नीलाल माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें