फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के परिजनों से किए वादे को भूल गई सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव/ चहनियां। शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का बाकी यही निशां होगा। इसी अमर गीत से प्रेरित होकर देश के युवा देश पर शहीद होने से नहीं हिचकते हैं लेकिन सरकार मानो शहीदों को सम्मान देना भूल गई है। यही कारण है कि देश के लिए शहीद होने वाले अवधेश राय और चंदन राय के परिवार वालों से किए गए वादों को अब तक पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन

प़ड़ाव से सटे बहादुरपुर गांव निवासी हरकेश यादव के पुत्र अवधेश यादव की कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी 2019 को शहीदहा गए। अवधेश के शहीद होने की खबर परिजनों और ग्रामीणों को लगी तो पूरे गांव के लोग दुखी हो गए। जब अवधेश यादव का शव लाया गया तो चंदौली के डीएम और एसपी ने शहीद के नाम पर मुख्य संपर्क मार्ग व मूर्ति लगाने का आश्वासन के साथ ही शहीद की पत्नी शिल्पी यादव को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया। घटना के डेढ़ वर्ष बीतने के बाद भी न तो गांव जाने वाले संपर्क मार्ग की मरम्मत हुई न ही मिनी स्टेडियम बनाया जा सका। शहीद की मूर्ति लगाने का काम भी अधर में पड़ा है।इसी तरह चहनियां के नदेसर गांव निवासी चंदन राय कश्मीर में राजौरी के पूंछ सेक्टर में पाकिस्तानी गोली बारी में 21 फरवरी 2018 को शहीद हो गए। शहादत दिवस पर पलिया पुल का नाम शहीद के नाम पर करने, मिनी स्टेडियम बनाने का आश्वान दिया गया लेकिन आज तक यह आश्वासन पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें