अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की स्मृति में स्थानीय ग्राम सभा में बृहस्पतिवार को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। श्री बजरंग समिति की ओर से रामलला की मूर्ति स्थापित की गई। मुख्य अतिथि वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य अंबरीश सिंह भोला ने इसका शुभारंभ किया।
पंडित नंदलाल शास्त्री ने विधि-विधान से पूजन कराया। इसके बाद मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। शनिवार को ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में विपुल सिंह, अतुल सिंह रघुवंशी, इंद्रसेन तिवारी, अमित कुमार सोनू, कक्कू पांडे अनिल निषाद आदि थे।