फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने को राजी हुए पति-पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र के प्रयास से शनिवार को आपसी विवाद के कारण अलग रह रहे पति-पत्नी साथ रहने को राजी हो गए। काउंसलिंग के दौरान दोनों ने एक-दूसरे की बात सुनी और पुराने गिले-शिकवे भुलाकर भविष्य में विवाद बातचीत से सुलझाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन

असना गांव निवासी रामप्रवेश पासवान और उनकी पत्नी मनीषा देवी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों के अलग रहने की जानकारी महिला हेल्प डेस्क तक पहुंची। इसके बाद प्रभारी रीता देवी और महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं। काउंसलिंग के दौरान दंपती को आपसी समझ और संवाद से मतभेद दूर करने की सलाह दी गई।
समझाइश के बाद दोनों ने साथ रहने की सहमति जताई। दंपती के तीन बच्चे हैं। परिवार के फिर से एक साथ होने पर परिजनों में भी खुशी रही। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी रीता देवी ने बताया कि आपसी विवाद के मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनकर काउंसलिंग की जाती है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल ने बताया कि दंपती को विवाद की स्थिति में बातचीत और आपसी समझ से समस्या सुलझाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें