फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दिन में गर्मी तो रात में सिहरन बढ़ी, आज चार डिग्री तक गिर सकता है पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। इन दिनों जिले के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन में सूरज निकलने से जहां गर्मी का अनुभव हो रही है, वहीं रात से भोर तक तापमान में गिरावट के कारण लोगों की परेशानी बढ़ रही है। जरा सी लापरवाही से लोग बीमार हो जा रहे हैं। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन


दिन में गर्मी और रात में ठंड का मौसम लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है, लोग बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याएं से ग्रसित हो रहे हैं। यह मौसमी बदलाव प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करता है जिससे लोग आसानी से बीमारियों का शिकार हो जा रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह मौसम विशेष रूप से खतरनाक है। वहीं हृदय रोग व अस्थमा से पीड़ित लोगों को भी अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। डॉक्टरों का कहना है कि दिन और रात के तापमान में अचानक अंतर होने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर इस बदलते मौसम का असर अधिक देखा जा रहा है। कई मरीज खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
हल्की ठंड में भी बिना गर्म कपड़ों न रहें
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप गुप्ता लोग दिन की गर्मी देखकर लापरवाह हो जाते हैं और रात की हल्की ठंड में बिना गर्म कपड़ों के रहते हैं। यही लापरवाही बीमारी का कारण बन जाती है। कहा कि मौसम में उतार-चढ़ाव के समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। बच्चों को ठंड से बचाएं और खानपान पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
एक दिसंबर से न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिराट हो सकती है। इसके बाद पूरे दिसंबर ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।
अतुल कुमार सिंह,राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें