फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli : जुल्मी बुल्डोजर का कहर ; मकान तोड़ते समय दूसरे के मकान पर गिरा मलबा, विभाग के खिलाफ दी तहरीर

Sat, 14 Dec 2024 08:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

पड़ाव क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने में गरजते बुल्डोजर के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मलबे से पास का मकान क्षतिग्रस्त हो गया।पीड़ित घर वालों ने विभाग के खिलाफ तहरीर दी हे और आक्रोश व्यक्त किया है। इसके साथ ही मुआवजा देने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
बुल्डोजर चलते - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रामनगर के टेंगरा मोड़ तक फोरलेन निर्माण का कार्य बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उसी कड़ी में शनिवार को शाम साढ़े चार बजे संस्था के अतिक्रमण हटाने व चिन्हित पक्के मकानों को तोड़ने का क्रम चल रहा है। जैसे यह कार्य चौरहट पहुंचा कुछ लोगों ने अपना मकान स्वत: तोड़ने का कार्य शुरू किया।

विज्ञापन


वहीं कुछ मकानों को कार्यदायी संस्था द्वारा जेसीबी व पोकलेन से मकान तोड़ा जा रहा था इस दौरान एक मकान का मलबा जगदीश पटेल के मकान पर गिर पड़ा। जिससे उसके मकान की छत व किचन क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग अच्छा था कि उस मकान में कोई घायल नहीं हुआ।

चंदन पटेल ने इसकी लिखित तहरीर चौकी पर दी । घटना बड़ी होने के कारण मौके पर मुगलसराय कोतवाल पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे। कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों द्वारा क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत कराने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन


इधर ग्रामीणों का कहना है कि जो भी मकान प्रभावित हैं उसको विभाग द्वारा बिना कोई सुरक्षा के इंतजाम किए बिना ही दूसरे चिन्हित मकान को तोड़ा जा रहा है। इसका खामियाजा बगल के मकान स्वामियों को भुगतना पड़ रहा है । आगे से विभाग कोई भी मकान तोड़े तो उसकी सुरक्षा को देखते हुए कार्य करे। मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें