फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन का निरीक्षण

Fri, 01 May 2015 01:42 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मध्य रेलवे जोन हाजीपुर के सीसीएम महबूब रब ने गुरुवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यात्री हाल स्थित बुकिंग काउन्टर और कार्यालय में गंदगी देखकर संबंधित अधिकारियों को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन


शाम को पार्सल कार्यालय के निरीक्षण के बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गये। इस दौरान वाणिज्य विभाग के कई मौजूद रहे।


मुगलसराय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूर्व मध्य रेलवे जोन के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक महबूब रब बुधवार की रात्रि राजेन्द्र नगर से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस से पहुंचे। जहां अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार को पूर्वाह्न लगभग 11.30 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले या़त्री हाल स्थित साधारण टिकट काउन्टर का निरीक्षण किया। जहां जगह-जगह पान की पीक देख वे नाराज हो गये और संबंधित अधिकारी की जमकर क्लास ली। इसके बाद बुकिंग कार्यालय पहुंचे, जहां कुर्सिंयों, कंप्यूटर व प्रिंटर पर धूल जमी देख मुख्य बुकिंग सुपरवाइजर को बीके त्रिवेदी को खूब लताड़ा और साफ-सफाई रखे जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यालय की खिड़कियों के शीशे व जगह-जगह दीवारों के प्लास्टर व लाकर के हैंडल टूटे देख आइओडब्ल्यू की भी क्लास ली।


आरक्षण कार्यालय पहुंच आरक्षित टिकट बुकिंग के संबंध में सीआरएस राजेन्द्र राम से जानकारी हासिल की। वहीं रिटायरिंंग रूम में सुविधाओं के संबंध में निरीक्षण के बाद इन्क्वायरी काउन्टर पर पहुंच वहां मौजूद कर्मियों से रिटायरिंग रूम बुकिंग के बारे में जानकारी हासिल की।

शाम लगभग पांच बजे पार्सल कार्यालय पहुंचे जहां पार्सलों के बाबत जानकारी हासिल की। इसके बाद सैलून में सवार होकर गंतव्य के लिए रवाना हो गये। निरीक्षण के दौरान एसीएम आशुतोष सरन, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (यात्री सुविधा) आरएन त्रिवेदी, सीआईटी आफताब खान, मुख्य खानपान निरीक्षक विजय कुमार, सीएसजी अशोक अनिल, आरपीएफ उपनिरीक्षक जेके सिंह सहित अन्य रेल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें