फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल शुरू

Fri, 01 May 2015 01:28 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वनाधिकार कानून के तहत माननीय हाईकोर्ट के वन समितियों के पुर्नगठन के आदेश को लागू करने, भूमि अधिग्रहण कानून वापस लेने, भूमि उपयोग कानून बनाने, आपदा पीड़ित किसानों के सभी कर्ज माफ करने, उन्हें शीघ्र राहत पैकेज देने जैसी मांगों को इंडियन पीपुल फ्रंट रेडिकल के प्रवक्ता अजय राय ने गुरुवार से स्थानीय गांधी पार्क में दो दिवसीय भूख हड़ताल आरंभ कर दी।यह आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हुआ।
विज्ञापन



भूख हड़ताल के दौरान गांधी पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से वनों में आबाद वनवासियों, आदिवासियों को जनपद में वनाधिकार कानून का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

माननी हाइकोर्ट ने वनवासियों के पुर्नगठन तथा दावों की पड़ताल के आदेश दिए है लेकिन जिला एवं वनप्रशासन मौन है जिसके चलते वनवासी उजाड़े जा रहे है। वक्ताओं ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून के जरीए केंद्र सरकार किसानों को बरबाद तक पूजीपतियों को आगे बढ़ाना चाह रही है।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि आंधी पानी ओले से किसानों की रबी की फसल बरबाद हो चुकी है लेकिन राज्य और केंद्र सरकारें बयानबाजी में लगी हुई है। वक्ताओं ने किसानों के सभी तरह के कर्ज माफ करने तथा उन्हें तत्कान राहत पैकेज देने की मांग उठाई।


भूख हड़ताल पहुंचे सीपीएम नेता रामअचल यादव तथा सीपीआई के जिलासचिव शुकदेव मिश्र एवं वायस आफ पीपुल के नेता नंदलाल ने भूखहड़ताल को समर्थन दिया। सभा को राममूरत पासवान, भरत राम, शाद जमाल, मारकंडेय, गंगा दयाल, रमानंद, हीरालाल, मंगला प्रसाद, शिव जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल ने संबोधित किया। सभा का संचालन आईपीएफ के जिला संयोजक अखिलेश यादव ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें