काशी नरेश विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में मंगलवार को पोषण माह के तहत एक नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। इसका मकसद पोषण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना था। नाटक का शीर्षक स्वस्थ रहना है तो पौष्टिक भोजन लेना है।
इस नाटक का मंचन स्नातक पंचम सेमेस्टर की छात्राओं ने किया। साक्षी वर्मा, गुंजा रॉय, आंचल यादव, ज्योति गुप्ता, काजल गौतम, अंजलि, खुशी विश्वकर्मा, गुड़िया प्रजापति और निशा यादव ने सूत्रधार, डॉक्टर, दादी, बहू, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन्स, कैल्शियम और आयरन जैसे किरदार निभाए। इस मौके पर सहायक कुलसचिव श्रीश कुमार सिंह, प्राचार्य प्रो. राजेंद्र प्रसाद यादव, संस्कृत विभाग प्रभारी डॉ. ऋचा यादव, डॉ. जान्हवी त्रिपाठी, डॉ. मधु, डॉ. ईरा त्रिपाठी रहीं।