वहीं शाम होते ही दीपों व रंगबिरंगे झालरों की रौशनी एक अलौकिक छटा बिखेर
रही थी। मिष्ठान की दुकान पर खरीदारी को भारी भीड़ रही। वहीं पटाखों,
मोमबत्ती व रंग बिरंगे झालरों की भी जमकर खरीदारी की गई।
हिन्दू
धर्मावलंबियों ने समृद्धि व धनधान्य के लिए माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की
पूरे विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। साथ ही अपने सगे-संबंधियों,
रिश्तेदारों व मित्रों को पर्व की शुभकामनाएं दी।
दीपावली पर्व की
तैयारियों में लोग काफी पहले से लगे हुए थे,
लेकिन बुधवार को लोग घरों को
साफ-सुथरा करने के साथ ही इस दिन होने वाले पूजा-पाठ की सामग्री व
गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों सहित अन्य जरूरी सामान की खरीदारी में व्यस्त
रहे।
लोगों ने अपने मकान-दुकान की साफ-सफाई करने के साथ ही झालरों से भव्य
सजावट की। पर्व के मद्देनजर जबर्दस्त भीड़ उमडने से बाजार गुलजार रहा। सबसे
अधिक भीड़ मिठाई की दुकानों पर रही। लोग तरह-तरह के मिष्ठान की खरीदारी
करते हुए नजर आए।
शाम के वक्त बाजारों में सजे पटाखों की दुकान पर भारी
भीड़ देखने को मिली। अभिभावकों संग बच्चे व युवा तरह-तरह के पटाखे व
फुलझड़ी आदि की जमकर खरीदारी की। वहीं सजावट के लिए लोगों ने रंग-बिरंगे
झालर खरीदे। पिछले बार की तरह इस बार भी बाजार में चाइना झालर छाए रहे।
देर
शाम लोगों ने दुकानों व घरों में माता लक्ष्मी व गणेश जी मूर्तियां
स्थापित कर पूरे विधि-विधान के साथ पूजन अर्चन किया और आसपास लोगों में
मिष्ठान वितरित कर शुभकामनाएं दी।