पीडीडीयू नगर। मुगलसराय पुलिस ने सेमरा गांव के सिवान में स्थित एक बगीचे में बने मकान में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया किया गया। पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में मौके से 14 लोगों को गिरफ्तार किया। 15 दिन पर ये अड्डा बदल देते थे और गंगा घाट से लेकर मकान और मैदान में ठिकाना बनाते थे।
इस दौरान पुलिस ने मौके से एक लाख 17 हजार 220 रुपये नगदी समेत 52 मोटरसाइकिल, 12 स्मार्ट फोन, 208 ताश के पत्ते व 04 खोखा कारतूस एवं 01 कारतूस बरामद किया। थाने में 22 लोगों को नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पुलिस से बचने के लिए हर 15 दिन पर ये अड्डा बदल देते थे।
बरामद नकदी में 1,05,580 जुए के फड़ से और 11,640 रुपये आरोपियों की तलाशी में मिले। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे संगठित रूप से जुआ खेलते थे और पुलिस से बचने के लिए हर 10–15 दिन में अपना ठिकाना बदलते रहते थे। पहले गंगा किनारे जुआ खेला जाता था, लेकिन विवाद के बाद स्थान बदलकर सेमरा में अड्डा संचालित किया जा रहा था।
सीओ पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह ने बताया कि एक बैग को चेक किया गया तो उसमे से 4 कारतूस (32 बोर) एवं 01 कारतूस (32 बोर) बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेन्द्र कुमार निवासी निवासी ग्राम सिरगोवर्धनपुर थाना लंका, वाराणसी, शेख अब्दुल्ला निवासी ग्राम नाथूपूर कटेसर थाना मुगलसराय, राशिद खान, निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना मुगलसराय, आलोक कुमार कसेरा निवासी इमामगंज कुदरी कोतवाली मिर्जापुर, श्याम बाबू निवासी दुलहीपुर 52 बीघा भिसौड़ी रोड थाना मुगलसराय, संतोष यादव निवासी ग्राम कटेसर थाना मुगलसराय, रिंकू तिवारी निवासी आलूमिल नईबस्ती वार्ड नंबर 3 थाना अलीनगर, आकाश साहनीनिवासी मदरवा थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी, बनारसी दीक्षित निवासी सुकुलपुरा थाना चुनार,मिर्जापुर, अरविन्द गिरि निवासी ग्राम कटेसर थाना मुगलसराय, छोटू कन्नौजिया निवासी मचरहटा थाना रामनगर, वाराणसी, अर्शलान अहमद निवासी नाथूपूर थाना मुगलसराय, संतोष पटेल निवासी भोजपुर थाना मुगलसराय, मो0 शानू निवासी रामनगर थाना रामनगर, वाराणसी के रूप में हुई।
अखबार के लिए खबर बनाएं